झारखंड में JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 42,भाजपा 28, आजसू 3, JVM 3 सीेटों पर आगे

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजों के लिए गिनती जारी है। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई । शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। जेएमएम में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल तीनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। यह गठबंधन रुझान में लगातार बहुमत की ओर बढ़ रहा है।

-81 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 42, भाजपा 28, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 05सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

-79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 31, भाजपा 35, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

-79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 32, भाजपा 33, आजसू 7, जेवीएम 4 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

– 60 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 24, भाजपा 18, आजसू 4, जेवीएम 2 और अन्य 12 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

-झारखंड विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 19, भाजपा 14, आजसू 3, जेवीएम तीन सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।

Related Articles

Back to top button