झारखंड में चार बदमाशों ने दिनदहाडे बैंक से 23 लाख रुपए लूटे

रांची। झारखंड के चतरा जिले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की एक शाखा से सोमवार को चार बदमाशों ने 23 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चारों बदमाश सुबह 9:40 बजे बैंक आए और बैंक कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 23 लाख रुपए लूट लिए। रुपए लूटकर वे फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button