झारखंड : नक्सली गुरिल्लाओं ने किया IED विस्फोट, 11 सुरक्षाकर्मी घायल

रांची। यहां नक्सली गुरिल्लाओं ने मंगलवार तडक़े एक आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मी लंबी दूरी की गश्त (एलआरपी) पर थे जब उनका वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद नक्सली गुरिल्लाओं ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की। विस्फोट में कोबरा के आठ जवान और जिला पुलिस के तीन कर्मी घायल हो गए। यह घटना सरायकेला जिला के कुचाई में जंगलों में हुई। घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए विमान द्वारा रांची भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button