झारखंड कांंग्रेस को लगा झटका, पूर्व अध्यक्ष अजय आप में शामिल

रांची/नई दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उनके पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने आप में शामिल हो गए हैं। झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ( Ajay Kumar ) ने आज आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) में शामिल हो गए है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति डॉ. अजय कुमार आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत कर रहा हूं।

Related Articles

Back to top button