जामिया इलाके में दिल्ली पुलिस के सामने युवक ने चलाई गोली, एक घायल

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह शख्स दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया है।

इस पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने अपना नाम गोपाल बताया है।

Related Articles

Back to top button