जापान में तूफान हैजीबिस ने मचाई प्रलय, 9 लोगों की मौत, 100 घायल

टोक्यो। जापान में प्रलयकारी तूफान हैजीबिस के कहर के चलते रविवार तक नौ लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 100 लोग घायल हो चुके हैं। यहां कई नदियां उफनकर आवासीय क्षेत्रों में बह रही हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि बचावकर्मियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस बीच 14 लोगों के लापता होने की खबर है।
पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों के अनुसार, ओप्पे नदी किनारे तोड़कर कावागोए शहर में शिमो-ओसाका जिला में बाढ़ ले आई है।

प्रशासन ने बताया कि टोक्यो के उत्तर में साईतामा प्रांत में बाढ़ के कारण लगभग 260 लोग एक नर्सिग होम में फंसे हुए हैं, जहां वे वरिष्ठ लोगों और स्टाफ कर्मियों को बचाने के लिए नावों का प्रयोग कर रहे हैं। आठ प्रांतों में लगभग 14,000 घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई है।

Related Articles

Back to top button