जय श्री राम बोलने पर बंगाल में हिंसा, BJP के 2 कार्यकर्ता, 1स्कूली छात्र घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात बांकुरा जिले में पुलिस फायरिंग में एक स्कूली छात्र और दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा का आरोप है कि पत्रासयार इलाके में जय श्री राम का नारा लगाने के बाद पुलिस फायरिंग में उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जबकि 14 साल का एक लड़का भी घायल हुआ है। तीनों की पहचान तपस बौरी, तुला प्रसाद खान और सौमन बौरी के रूप में हुई है। इन्हें इलाज के लिए बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि तपस बौरी, तुला प्रसाद खान भाजपा कार्यकर्ता हैं जबकि सौमन आठवीं में पढ़ता है।

Related Articles

Back to top button