जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन लगातार जारी है। आए दिन जम्मू-कश्मीर से लगातार आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनंतनाग में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इससे पहले भी 6 सितंबर को जम्मू कश्मीर में 2 आतंकवादी मारे गए थे। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों की पहचान फैयाज कुमार और ओवैस खान के रूप में हुई, जो आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिन्द से जुड़े थे। वे 03-07-2022 को चीनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में पुलिस कर्मियों पर हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल थे, जिसमें 1 पुलिस कर्मी फिरदौस डार गंभीर रूप से घायल हो गए। और 12-08-2022 को दराशिकोह पार्क बिजबेहरा जिसमें एक पुलिस कर्मी कादिर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा 15-06-2022 को पदशाहीबाग में ग्रेनेड लॉबिंग में शामिल थे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कहीं इस क्षेत्र में कोई और आतंकवादी तो नहीं है। मंगलवार को मुठभेड़ में जो दो आतंकवादी मारे गए थे, वह हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर क्षेत्र)विजय कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि (सुरक्षाबलों ने) दानिश भट और बशरत नबी को मार गिराया जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था। दोनों ही नौ अप्रैल, 2021 को प्रादेशिक सेना के सैनिक सलीम की तथा 29 मई, 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button