जगनमोहन रेड्डी का ऐतिहासिक निर्णय, आंध्र प्रदेश में होंगे पांच उपमुख्यमंत्री

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उनके कार्यकाल में पांच उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। देश के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है जिसमें पांच उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। रेड्डी के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से एक-एक डेप्युटी मुख्यमंत्री होंगे।
उन्होंने शुक्रवार को पार्टी विधायकों की बैठक के बाद यह निर्णय सुनाया। सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जगन ने बताया कि वे नए मंत्रियों को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण शनिवार को लेंगे।

Related Articles

Back to top button