चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे, सोमवार सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

चंडीगढ़: पंजाब के नए सीएम के नाम के ऐलान हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार (20 सितंबर) सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट किया, ‘चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में एकमत से सीएम बनाए जाने का फैसला लिया गया है।’ पंजाब में ये पहली बार होगा जब दलित नेता को राज्य की कमान सौंपी गई है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, ”चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।” पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कल 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से जो फैसला लिया उस बारे में आज राज्यपाल के सामने दावा पेश किया। कल 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष और नेता संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सुखजिंदर रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम होंगे। अरुणा चौधरी भी डिप्टी सीएम बनाई जाएंगी। बता दें कि, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।” कैप्टन अमरिंदर सिंह (जिन्होंने कल पंजाब के CM पद से इस्तीफा दिया था) ने नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।”

Related Articles

Back to top button