चन्नी की नई टीम: पंजाब कैबिनेट का हुआ विस्तार

चंडीगढ़. पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सम्पन्न हो चुका है। पंजाब की चन्नी सरकार में 15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। हालांकि, अभी किसे कौन सा विभाग मिलेगा इसकी जानकारी नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि विभागों का आवंटन बाद में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि ‘मैं नए मंत्रियों, पंजाब के लोगों और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नई शुरुआत के लिए बहुत बधाई देता हूं। जो लोग मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा पाए हैं उनको पार्टी और सरकार की व्यवस्था में ज़िम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। किसी को छोड़ा नहीं गया है।’

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, गुरकीरत सिंह कोटली, विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पटियाला ग्रामीण के विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। ब्रह्म मोहिंद्रा के बाद मनप्रीत सिंह बादल को शपथ दिलाई गई। मनप्रीत सिंह बादल पांच बार के विधायक हैं। मनप्रीत सिंह बादल पांच बार के विधायक हैं। मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा से विधाक है। उन्होंने 2016 में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को तीसरे नबंर पर मंत्री पद की शपथ दिलाई। बाजवा फतेहगढ़ चूड़ियां से विधायक हैं। वो अबतक चार बार विधायक चुने जा चुके हैं और पूर्व में पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने तीन बार की विधायक अरुणा चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अरुणा चौधरी को पंजाब के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। अरुणा चौधरी पंजाब की दिनानगर सुरक्षित सीट से विधायक हैं और अबतक तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। वो राज्य में महिला-बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सुखबिंदर सरकारिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुखबिंदर सरकारिया, पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और राजा सांसी से विधायक हैं।सुखबिंदर सरकारिया तीन बार के विधायक हैं। सुखबिंदर सरकारिया पूर्व में शहरी और विकास मंत्री रह चुके हैं।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से विधायक हैं और तीसरी बार विधायक बने हैं। राणा गुरजीत सिंह सांसद भी रहे हैं।

रजिया सुल्ताना को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। रजिया सुल्ताना मलेरकोटला से विधायक हैं। रजिया सुल्ताना पूर्व परिवहन मंत्री रह चुकी है और 3 बार से विधायक हैं। चन्नी कैबिनेट में अकेली मुस्लिम महिला मंत्री हैं।

अमलोहा से विधायक रणदीप सिंह नाभा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। रणदीप सिंह नाभा लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। रणदीप सिंह नाभा कांग्रेस (किसान प्रकोष्ठ) के पूर्व संयोजक रहे हैं।

तीसरी बार विधायक बने राजकुमार वेरका ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राजकुमार वेरका कांग्रेस का दलित चेहरा और अमृतसर वेस्ट से विधायक हैं।

उर्मर से विधायक संगत सिंह गिलजियान ने मंत्री पद की शपथ ली। संगत सिंह गिलजियान, पिछड़े वर्ग का बड़ा कांग्रेस चेहरा और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

जालंधर कैंट सीट से विधायक और हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। परगट सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं।

गिद्दरबाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।  अमरिंदर सिंह राजा वारिंग यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं।

खन्ना सीट से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। छात्र राजनीति से आए गुरकीरत सिंह कोटली बेअंत सिंह के पोते हैं।

Related Articles

Back to top button