गुजरात पुलिस काे मिली कामयाबी, सिमी के पूर्व अध्यक्ष बद्र गिरफ्तार

आजमगढ। गुजरात पुलिस ने सिमी (SIMI) के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बद्र को यहां से गिरफ्तार किया है। शाहिद बद्र को देशद्रोह का मामला दर्ज है। गुजरात की भुज की एक अदालत ने शाहिद बद्र के खिलाफ वारंट जारी किया था।
आपको बताते जाए कि सिमी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज थे। वहीं भुज में शाहिद के खिलाफ 2012 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि शाहिद के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शाहिद की गिरफ्तारी उनके पैतृक गांव आजमगढ़ के मंच ओवर से की गई है।

Related Articles

Back to top button