खराब रोशनी के कारण AN-32 विमान का खोजी अभियान रोका गया: वायुसेना

नयी दिल्ली। लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टरों द्वारा चलाए जा रहे खोजी और बचाव अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है, लेकिन सी-130 जे सुपर हरक्यूलस विमान रात के समय भी अपना मिशन जारी रखेगा। वायुसेना ने बृहस्पतिवर को यह जानकारी दी।रूस में निर्मित इस लापता विमान ने सोमवार को दिन में करीब साढे बारह बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी। दिन में एक बजे जमीनी नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। तीनों सैन्य बलों ने विमान की खोज के लिए अपने- अपने संसाधनों को लगाया है। हालांकि, खोजी अभियान को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हेलीकाप्टरों द्वारा बचाव एवं खोजी अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। यह शुक्रवार को फिर शुरू होगा। सी130जे रात में अपना मिशन जारी रखेंगे। बहरहाल, इस अभियान में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।’’

Related Articles

Back to top button