खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंत्रिपरिषद का गुरुवार को विस्तार होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी(जजपा) के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई थी।

अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी। पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी।

Related Articles

Back to top button