कोलकाता : सिलीगुड़ी में गिरा एक और पुल, एक हफ्ते की दूसरी घटना

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार सुबह एक पुल गिरने की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार कोलकाता के सिलीगुड़ी में आज सुबह एक पुल गिर गया। अब तक इस घटना की ज्यादा जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते में यह इस तरह की दूसरी घटना हैं। ऐसी घटनाओं में लगातार प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।
इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में एक पुल ढह गया, जिसमें एक आदमी की मौत और करीब 25 लोगों के घायल होने के साथ ही कई वाहन भी दब गए हैं। अधिकारियों के अनुसार राहत एवं बचाव दल ने लगभग 20-25 घायल लोगों को बाहर निकाल लिया है, जबकि अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button