केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले, शोएब का बयान पाक में हिंदुओं के उत्पीड़न की सच्चाई बयां करता है

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का मुद्दा अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उठाया है। उनके मुताबिक, दानिश के साथ हुआ पक्षपातपूर्ण बर्ताव पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के उत्पीड़न की सच्चाई बयां करता है। मंत्री ने दानिश के उत्पीड़न को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से जोड़ा है। दानिश कनेरिया पाकिस्तानी हिंदू नागरिक हैं। वह लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। सीएए को दानिश के साथ जोड़ते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार, जिन्होंने पीड़ित हिंदुओं के दर्द को समझा और उन्हें भारत की नागरिकता देने की पहल करी।

डॉक्टर हर्षवर्धन के मुताबिक, इस प्रकार के उत्पीड़न से दुखी होकर भारत आए लोगों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button