केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई व सांसद रामचंद्र का निधन

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान (Ram Chandra Paswan) का रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है।
आपको बताते जाए कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan)के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को 12 जुलाई की रात दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार को दोपहर निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button