कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में हुईं शामिल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रतापगढ़ के गड़वारा में मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा में इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई। इस मौके पर रत्ना सिंह के बेटे भुवन्यु सिंह भी मौजूद थे। पहले रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढऩे से इसमें बदलाव किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की बेटी हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। रत्ना का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है।

Related Articles

Back to top button