कांग्रेस को इकट्ठा करके ममता को बनाओ अध्यक्ष, BJP अकेली पार्टी बची रही तो लोकतंत्र होगा कमजोर: सुब्रमण्यम स्वामी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस से छूट कर निकले अगल दलों को फिर से कांग्रेस में शामिल होने की सलाह भी दी है और ममता बनर्जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है। सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट संदेश के जरिए यह बयान दिया।

अपने ट्वीट संदेश में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, ”गोवा और कश्मीर का हाल देखने के बाद, मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा ही अगर एक अकेली पार्टी रह जाएगी तो इससे देश का लोकतंत्र कमजोर होगा। इसका समाधान क्या है? इटालियन और उसके बच्चे को चले जाने के लिए कहिए। ममता यूनाइटेड कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर एक अच्छा विकल्प हो सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को भी इसी राह पर चलना चाहिए और शामिल (कांग्रेस में) हो जाना चाहिए।‘’

गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को इटालियन कहते रहते हैं और इस ट्वीट में भी उन्होंने इटालियन कहकर सोनिया गांधी पर ही निशाना साधा है।

सुब्रमण्यम स्वामी भले ही भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं लेकिन अपने अपने बयानों के जरिए कई बार भाजपा की कार्यशैली पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कई बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी निशाना साधा है।

Related Articles

Back to top button