कांग्रेस के स्थापना दिवस पर अहिंसा, उदारता की विचारधारा का पूर्ण संकल्प लेंगे: प्रियंका गांधी

लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संकल्प लेने की बात कही है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंच गईं हैं। वह आज यहां पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अन्तिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मज़लूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी।

आपको बताते जाए कि प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित अपनी रिश्तेदार व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के आवास पर पहुंचीं और रात्रि विश्राम किया। इसके बाद वह आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी।
प्रियंका फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मसले पर योगी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं। बैठक इसी रणनीति पर केंद्रित रहने के आसार हैं। शाम चार से सात बजे तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

Related Articles

Back to top button