कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

हैदराबाद। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी (Jaipal Reddy) का हैदराबाद में निधन हो गया। 77 वर्षीय रेड्डी लंबे समय से बीमार थे। शनिवार देर रात तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें एआईजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
रेड्डी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। वेे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री थे। रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। उन्हें कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता था। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वे चेवेल्ला सीट से जीतने में सफल रहे।

वे 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री थे। पांच बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले रेड्डी वर्ष 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक भी चुने गए। इमरजेंसी के दौरान रेड्डी कांग्रेस छोड़ जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button