कांग्रेस का धरना, राजघाट पर पहुंचे राहुल, सोनिया, प्रियंका

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शनों के बीच अब कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है. दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस नेताओं ने इस धरने की शुरुआत वंदे मातरम से की.

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी राजघाट पर मौजूद हैं. उनके साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, आनंद शर्मा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं.बता दें, कांग्रेस लगातार नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी कई बार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं. देशभर में इस कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बाद अब कांग्रेस धरने के जरिए इसका विरोध करने के मूड में है.

Related Articles

Back to top button