कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उप्र के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में मजबूत किया जाएगा और 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी की जाएगी। ज्योतिरादित्य ने यहां लोकसभा सीटवार समीक्षा के बाद पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस को मजबूत करना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी करेंगे।प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि इसका फैसला नेतृत्व ही करेगा।
सिंधिया ने कहा कि जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की राय लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अब कार्यकर्ताओं को हार-जीत का चक्कर छोड़कर मिशन 2022 के लिए लगना होगा। उपचुनाव के बारे में कहा कि अगले चरण में उपचुनाव की एक-एक सीट के बारे में स्थानीय नेतृत्व से चर्चा करके प्रत्याशियों के बारे में फैसला किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन के बारे में निर्णय लेंगे। अच्छे प्रत्याशियों को आगे करके फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button