कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे के दौरान सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा है, राहुल ने अपने ट्ववीट संदेश के जरिए कार्यकर्ताओं से यह आहवान किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ”कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं , अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द।”19 मई को देशभर में जारी हुए एग्जिट पोल नतीजों में अधिकतर एग्जिट पोल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार की तरफ इशारा कर रहे हैं, एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत का दावा किया जा रहा है। अब सबकी नजर गुरुवार 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। नतीजों से पहले राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से निराश नहीं होने और सतर्क रहने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button