कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार गिरी, विश्वासमत के खिलाफ 105 वोट

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka Political Crisis) के नाटक का आज पूर्णविराम लग गया है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर गयी है। विश्वासमत के समर्थन में 99 वोट और खिलाफ में 105 वोट पड़े। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में भावुक संदेश देते हुए अपने इस्तीफे का संकेत दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह ‘एक्सीडेंटल’ सीएम बने। उन्होंने कहा कि ‘वह अच्छा काम’ करने आए थे। उन्होंने कहा कि वह ‘खुशी-खुशी अपने पद का त्याग करने के लिए तैयार हैं।’ इस बीच बेंगलुरु शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button