कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए नलीन कुमार कटील, येदियुरप्पा की जगह लेंगे

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नलीन कुमार कटील को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कटील को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया नलीन कुमार कटील 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए थे। बाद में वह बीजेपी में शामिल हुए और 2004 में जिले के महासचिव का पद संभाला। इसके बाद 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद नलीन कुमार कटील के कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राषट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई।नलीन कुमार कटील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की जगह लेंगे। बी एस येदियुरप्पा ने जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Related Articles

Back to top button