कर्नाटक: बागी विधायकों ने मंत्री पद ठुकराया, BJP की सदस्यता लेने का एलान

बेंगलुरु। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार को बचाने की हर संभव प्रयास जारी हैं। अमेरिका की यात्रा छोड मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी रविवार को बेंगलुरु लौट आए हैं। बागी विधायकों को मनाने के लिए गठबंधन सरकार की ओर से उन्हें मंत्री पद देने का वादा किया गया है। उनके क्षेत्र को स्पेशल पैकेज देने का आश्वासन भी दिया जा रहा है। कांग्रेस के 10 और जेडीएस के 3 विधायकों ने ये ऑफर ठुकरा दिया है। ऐसे में अब गठबंधन सरकार ने आखिरी दांव चला दिया है। सूत्रों ने बताया कि सियासी संकट से बचने के लिए कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार अपने मंत्रियों से भी इस्तीफे दिलवा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button