कजाकिस्तान में 100 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश, 14 की मौत और 35 घायल

नई दिल्ली: कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। अल्माटी एयरपोर्ट से टेक ऑफ के तुरंत बाद ये विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक विमान के कई यात्रियों को बचा लिया गया है। विमान कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद दो मंजिला इमारत से टकरा गया। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं।

अभी तक 14 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। लोगों को बचाने का काम जारी है। विमान कजाकिस्तान के बड़े शहर अल्माटी से देश की राजधानी नूरसुल्तान जा रहा था। अल्माटी हवाई अड्डे का कहना है कि विमान में 95 यात्रियों सहित पांच क्रू सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button