इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, काफी अच्छे से काम कर रहा ऑर्बिटर

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का ऑर्बिटर काफी अच्छे से काम कर रहा है। सभी पेलोड संचालन शुरू हो गए हैं, यह बहुत अच्छा कर रहा है। इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया है कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर काफी अच्छे से काम कर रहा है। सभी पेलोड संचालन प्रारंभ हो गया, यह बहुत अच्छा कर रहा है। हमें लैंडर से कोई संकेत नहीं मिला है लेकिन ऑर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर की समिति इस बात का विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में विक्रम लैंडर के साथ क्या गलत हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि जब समितियां रिपोर्ट सौंप दें तब भविष्य की योजना पर हम काम करें। आवश्यक अनुमोदन और अन्य प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है। हम उस पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button