आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ( MLA Alka Lamba )ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रही थीं। अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा कि AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको बताते जाए कि पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button