आंखों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके कारण और बचाव

आंखों की पलकों के आसपास फैट या कोलेस्ट्रॉल जमा होने की स्थिति को जैंथिलास्मा कहा जाता है। इस स्थिति में आंखों की पलकों के अंदर पीली पैच नजर आती है। जैंथिलास्मा किन कारणों से होता है, इसके बारे में सटीक रूप से नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, उच्च कोलेस्ट्रॉल, हाइपोथायरायडिज्म या लिवर डिजीज की वजह से आंखों की पलकों पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको आंखों पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने के लक्षणों के बारे में बताएंगे।

आंखों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के लक्षण

  • आंखों के पास कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर आंखों की पलकों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल युक्त नरम, सपाट और पीले रंग की गांठें नजर आती हैं।
  • यह गांठें आंखों की ऊपरी और निचली पलकों पर दिख सकती है। इसके अलावा आंख के भीतरी कोने पर भी यह गांठ दिख सकती है।
  • आंखों के पास गांठ होने पर किसी भी तरह का दर्द या फिर जलन नहीं होता है और न ही आपको इसकी वजह से किसी अन्य तरह की परेशानी होती है।

    आंखों पर कोलेस्ट्रॉल के कारण

    आंखों पर कोलेस्ट्रॉल किन वजहों से जमा होते हैं, इसके बारे मं सटीक रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से जैंथिलास्मा होने का जोखिम बढ़ता है, जैसे-

    • दिल की बीमारी।
    • मोटापा।
    • पेट से जुड़ी समस्या
    • धूम्रपान का अधिक सेवन
    • शराब का अधिक सेवन इत्यादि।

    आंखों पर कोलेस्ट्रॉल के लक्षण को कैसे करें कम?

    आंखों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल के लक्षण को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

    केले का छिलका

    आंखों के पलकों पर जमा फैट को कम करने के लिए केले का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं। केले के छिलकों से प्रभावित हिस्से पर रगड़ने से आंखों पर मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं।

    लहसुन का करें इस्तेमाल

    आंखों पर जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन काफी प्रभावी नुस्खा हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कलियों को छील लें। इसके बाद इसे बीच से काटकर इसे अपने प्रभावित हिस्से पर रगड़ें। सप्ताह में कुछ दिनों तक इस तरह लहसुन का इस्तेमाल करने से  जैंथिलास्मा की समस्या दूर हो सकती है।

    प्याज का रस लगाएं

    आंखों के पास कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए प्याज का रस लगाएं। सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार आंखों की पलकों पर प्याज का रस लगाने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज के रस को घिसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस को अपने पलकों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

Related Articles

Back to top button