अमेरिका का कड़ा एक्शन, राष्ट्रपति बायडेन ने रूस पर कड़े वित्तीय प्रतिबंधों का किया ऐलान

मॉस्को: यूक्रेन पर रूस के रुख को देखते हुए अमेरिका ने अपना तेवर और सख्त कर लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका रूसी बैंकों और कुलीन वर्गों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के आदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया है।

बायडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन संबंधी दावों से ‘‘हममें से कोई मूर्ख नहीं बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि पुतिन आगे कोई कार्रवाई करते हैं तो और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। बायडेन ने कहा कि रूस के पूर्व में मौजूदगी बढ़ाने के मद्देनजर अमेरिका नाटो बाल्टिक सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भेज रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- यह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हैं) अंतरराष्ट्रीय क़ानून का एक प्रमुख उल्लंघन है। हम रूस को उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से आंकेंगे। मुझे उम्मीद है कि कूटनीति अभी उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button