अमिताभ बच्चन ने ऑर्गन डोनर बनने का लिया फैसला, फैन्स को दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं और कभी भी किसी की मदद से पीछे नहीं हटते हैं। चाहे फिर कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई और समस्या।  बिग बी ने आगे चलकर ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया है। उन्होंने फैन्स को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।” बिग बी ने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनके कोट पर ग्रीन कलर का रिबन लगा हुआ है।बिग बी ने एक और ट्वीट किया और लिखा- पूर्वजों की पूर्ति में .. उन्हें याद करने में जो समय रहते थे, आज हमें यह देने के लिए .. उनके लिए किया गया सम्मान .. उनका आशीर्वाद हमारे साथ कभी भी हो सकता है ..नहीं .. विलेख का कभी खुलासा नहीं किया जाता है .. वे जानते हैं कि कभी पता चलेगा।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट के जवाब में उनके कई फैन्स ने ऑर्गन डोनेशन के बाद अपने सर्टिफिकेट शेयर किए हैं। वहीं कुछ ने बिग बी से प्रभावित होकर ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया है।

 

Related Articles

Back to top button