अनुष्का शर्मा बर्थडे: दुनिया की नजरों से दूर कुछ इस अंदाज में विराट कोहली सेलिब्रेट करेंगे अनुष्का का जन्मदिन

अनुष्का शर्मा आज अपना 31 वां बर्थडे मना रही हैं। आज ही के दिन साल 1988 में 1 मई को अनुष्का ने जन्म लिया था। इस दिन को खास बनाने के लिए अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ कुछ खास प्लान किया है। क्योंकि अभी आईपीएल चल रहा है तो विराट ने अनुष्का के लिए सेलिब्रेशन का तरीका बदलते हुए इस बर्थडे कुछ नया करने जा रहे हैं। अनुष्का अपने बर्थडे पर कोई पार्टी या आउटिंग के बजाय इस साल अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है।

जन्मदिन मनाने के लिए खास से लेकर आम तक हर शख्स पहले से ही काफी कुछ तैयारियां करके रखता है। लेकिन जन्मदिन अनुष्का शर्मा जैसी मशहूर शख्सीयत का हो तो लोग यही सोचते हैं कि खूब धूम धड़ाका होगा, रात भर चलने वाली पार्टी होगे और जुटेंगे सिनेमा और क्रिकेट के ढेर सारे सितारे। लेकिन, इस साल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा क्योंकि अनुष्का शर्मा ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button