अखिलेश ने लगाया कानून व्यवस्था ठप होने का आरोप, राज्यपाल से मिलेंगे

एटा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव हत्याकांड को लेकर सियासत गरम हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर इसे लेकर गुरुवार को हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एटा में दरवेश यादव के घर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में पुलिस की संलिप्तता की आशंका भी जताई। दरवेश की हत्या के मामले में भी अखिलेश ने पुलिस की मिलीभगत की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह कैसी सरकार चल रही है, जिसमें कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है। सपा मुखिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था के सवाल पर सरकार जवाब नहीं दे पा रही है।

उन्होंने कहा कि वकीलों की चैम्बर में हत्या हो रही है। इसी तरह पत्रकारों को पुलिस पीट रही है। नाबालिग बच्चियों के साथ सूबे में बर्बरता हो रही है। अलीगढ़ और हमीरपुर में ऐसी घटनाएं हुई हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या हो रही है। प्रदेश में यह हो क्या रहा है?

Related Articles

Back to top button