रेसलर सुशील कुमार को एक हफ्ते की जमानत मिली, करवाएंगे घुटने की सर्जरी

New Delhi: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली की अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें घुटने की सर्जरी के लिए एक सप्ताह की जमानत दी गई है। सागर हत्याकांड में सुशील के अलावा अन्य आरोपी भी जेल में बंद हैं। इससे पहले अदालत ने 6 मार्च को सुशील कुमार को चार दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

सुशील कुमार जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। सुशील कुमार दो जून, 2021 से न्यायिक हिरासत में है। छह मार्च को कोर्ट ने पिता के अंतिम संस्कार के लिए सुशील कुमार को चार दिन की जमानत दी थी।

News Source Link: 

Related Articles

Back to top button