क्‍या होता है मार्शल लॉ,जिसको लेकर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने का दबाव है

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मंगलवार की रात एक चौंकाने वाला फ़ैसला करते हुए पहली बार दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ की घोषणा की. लेकिन भारी दबाव के बाद इसे वापस ले लिया

क्यों हटाना पड़ा मार्शल लॉ?

सांसदों और आम लोगों को दबाव के बाद यून ने हार मान ली और कुछ घंटों बाद संसद में हुए मतदान को स्वीकार करते हुए मार्शल लॉ का आदेश वापस ले लिया।  दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने कहा है कि विपक्ष उत्तर कोरिया के साथ खड़ा है, ऐसे में देश की सुरक्षा सबसे जरूरी हो जाती है।

क्या होता है मार्शल लॉ?

मार्शल लॉ किसी भी देश में सरकार द्वारा घोषित एक न्यायिक व्यवस्था होती है। इसमें सैन्य बलों को एक क्षेत्र पर शासन और नियंत्रण करने का अधिकार दिया जाता है। यह जरूरी नहीं होता कि मार्शल लॉ पूरे देश में ही लागू हो।

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ आख़िरी बार साल 1979 में की गई थी. तब दक्षिण कोरिया के तत्कालीन सैन्य तानाशाह पार्क चुंग-ही की तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी गई थी. साल 1987 में दक्षिण कोरिया के संसदीय लोकतंत्र बनने के बाद से इसे कभी लागू नहीं किया गया.