WC LIVE: IND- (44/1) भारत को लगा पहला झटका, 8 रन बनाकर धवन OUT

साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप 2019 के अपने तीसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा है। वहीं लक्ष्य का पीछा करके उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 13 ओवर में 1 विकेट नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 रन और विराट कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठवें ओवर की पहली गेंद पर धवन ऑफ स्टंप से बाहर जाती रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक को कैच दे बैठे।

Related Articles

Back to top button