Alvida Atalji: आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे वाजपेयी जी, पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय लाया गया

नई दिल्ली: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श हमेशा हिंदुस्तान की सियासत में मिसाल बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाजपेयी जी के बारे में ऐसा ही कुछ कहा। लंबी बीमारी के बाद कल शाम 94 साल की उम्र में अटल जी का निधन हुआ। कल शाम 5 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने एम्स में आंखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलने के बाद से ही पूरा देश शोक में डूबा है। अटल जी के निधन पर सात दिन यानी 22 अगस्‍त तक का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 9.30 बजे तक 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर अटल जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जा रहा है जहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया जा सकेगा। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे बीजेपी मुख्यालय से ही अटल जी की अंतिम यात्रा निकलेगी जो शाम 4.00 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचेगी। यहीं पर अटल जी का अंतिम संस्कार होगा।

अलविदा अटल जी

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांग्चुक, पाकिस्तान की तरफ से कानून मंत्री अली जाफर, नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्यावल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन मोहम्मद अली अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button