कर्नाटक चुनाव रुझान : बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत, अपने दम पर बनाएगी सरकार

बेंगलुरु। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर बरकरार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी 222 सीटों के रुझाान में 119 सीटों पर आगे चल रही है। देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ता फटाके फोट रहे है और ढोल नगाडों के साथ नाच रहे है।
बीजेपी कर्नाटक में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के साथ ही पीएम मोदी के लिए 2019 का रास्ता साफ हो गया है। शेयर बाजार में भी कर्नाटक चुनाव के परिणाम का असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा अंक की बढ़त देखी जा रही है। वहीं, कांग्रेस को एक और राज्य का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के पास अब पंजाब, पांदुच्चेरी और मिजोरम राज्य ही बचे है। राहुल गांधी के नेतृत्व को झटका लगा है। देश से कांग्रेस मुक्त हो रही है।

Related Articles

Back to top button