Home » कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया ‘एफ’ ग्रेड

कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया ‘एफ’ ग्रेड

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में घमासान जारी है। सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कृषि क्षेत्र में काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एफ ग्रेड दिया है। राहुल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण कर्नाटक के किसानों के 8,500 करोड़ की कर्जमाफी या न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोई योगदान नहीं दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ है बल्कि प्राइवेट कंपनियों को ही फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के किसानों को ज्यादा मिलना चाहिये।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कर्नाटक के किसानों की कांग्रेस सरकार ने अनदेखी की है। कर्नाटक चुनाव के दिन नज़दीक आते जा रहे हैं और दोनों दलों के नेताओं ने हमले तेज़ कर दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को 15 मिनट तक बिना देखे बोलने की चुनौती दी थी। वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि पीएम मोदी पेपर देख कर ही येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियां गिना दें।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म