Home » श्रीदेवी को विदाई देने पहुंच रही है बॉलीवुड हस्तियां

श्रीदेवी को विदाई देने पहुंच रही है बॉलीवुड हस्तियां

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में है। मुंबई के वर्सोवा स्थित भाग्य बंगले में श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी है। एक ओर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रही है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। मुंबई के वर्सोवा स्थित श्रीदेवी के बंगले में अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड के साथ उनके फैन्स और करीबी इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सब कुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रंग का कर दिया गया है। घर के परदे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाएं गए हैं।

तब्बू और फराह खान अनिल कपूर के घर पहुंचे।

-जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। सरोज खान और श्रीदेवी ने 24 फिल्मों में साथ काम किया है। श्रीदेवी एक बेहतरीन डांसर थीं। उन्होंने लम्हा, चांदनी और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में सरोज खान की कोरियोग्राफी में ही डांस किया था। सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी उनके लिए बिलकुल बेटी जैसी थीं, उनका जाना बेहद दुखद है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।

– शबाना आजमी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।

बॉलिवुड की चर्चित ऐक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी अनिल कपूर घर पहुंचीं ।

बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप और बेटी शनाया अनिल कपूर के घर पहुंचीं।

श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर भी फिल्म की शूटिंग छोडक़र चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे।

श्रीदेवी के सबसे करीब रहीं रेखा अनिल कपूर के घर पर पहुंचीं।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म