राहुल की ‘जन आक्रोश रैली’ आज, कांग्रेस फूंकेगी 2019 का चुनावी बिगुल

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतिायों के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन करने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। जमीनी स्तर पर अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करने में कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती है। माना जा रहा है कि बीते चार सालों से केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से 2019 आम चुनाव का शंखनाद करने वाली है।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और अशोक गहलोत ने कहा कि रैली में किसानों, महिलाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और रेल मंत्री पीयूष गोयल की अनियमितता, मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला, सीबीएसई पेपर लीक और खनन से संबंधित मुद्दों को उठाया जाएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, हम इस रैली का आयोजन वर्तमान हालात से गुजर रहे देश के प्रत्येक नागरिक की व्यथा और उसके गुस्से को आवाज देने के लिए कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Deprecated: Directive 'allow_url_include' is deprecated in Unknown on line 0