महाराष्ट्र बंद: पुणे के कई इलाको में इंटरनेट सेवा बंद, राज्य भर में भारी सुरक्षा

मुंबई: मुंबई में सकल मराठा समाज ने नवी मुंबई के अलावा पूरे महाराष्ट्र को आज बंद रखा गया है। इसके चलते पुणे के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस बंद के जरिए सकल मराठा समाज सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। यह बंद सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कहा, ‘‘यह राज्यव्यापी बंद होगा जिसमें नवी मुंबई शामिल नहीं होगा।बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है। कुछ संवेदनशील मुद्दों के कारण हमने नवी मुंबई में बंद नहीं करने का निर्णय किया है।’’सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कहा, ‘कुछ संवेदनशील मुद्दों के कारण हमने नवी मुंबई में बंद नहीं करने का निर्णय किया है।’महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर नवी मुंबई के कोपरखैरने और कलमबोली में पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। जाधवराव ने कहा, ‘सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। मैं मराठा युवकों से अपील करता हूं कि आत्महत्या नहीं करें। इससे समुदाय और इसके हितों को सहयोग नहीं मिलेगा।’

Related Articles

Back to top button