Home » नेपाल दौरे का आज अंतिम दिन, पीएम मोदी ने मुक्तिनाथ मंदिर में की पूजा

नेपाल दौरे का आज अंतिम दिन, पीएम मोदी ने मुक्तिनाथ मंदिर में की पूजा

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पीएम मोदी शनिवार को सबसे पहले मुक्तिधाम मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा कर भगवान विष्णु और शिव का आशीर्वाद लेंगे। मुक्तिनाथ मंदिर के बाद पीएम मोदी का काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम है। पशुपतिनाथ मंदिर में मोदी का ये दूसरा दौरा होगा।
साथ ही नेपाल में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। धार्मिक और संस्कृतिक एजेंडा वाली पीएम मोदी की इस नेपाल यात्रा के काफी गहरे राजनीतिक और कूटनीतिक मायने हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा को चीन और पाकिस्तान के पाले में झुकती दिख रही मौजूदा नेपाल सरकार को भारतीय दबदबे और मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का एहसास कराना भी है।
आपको बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है। ओली की भारत यात्रा के एक महीने से अधिक समय बाद मोदी नेपाल की यात्रा पर गए हैं। ओली ने मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया था। आज शाम तक मोदी वापस भारत लौट आएंगे।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म