कर्नाटक चुनाव : BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन-मंगलसूत्र

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन ही बचे है। वहां सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। बीजेपी औ कांग्रेस सहित दूसरी राजनीतिक पार्टियां ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया।

बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें…
– सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद।
– सिंचाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए।
– किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली।
– गौ-हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।
– महिलाओं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज।
– बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन।
– जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए।
– 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे। (भाग्यलक्ष्मी स्कीम)
– 3 ग्राम का मंगलसूत्र सभी बीपीएल परिवारों की महिलाओं के लिए उनकी शादी के मौके पर।
– नौकरी के लिए 250 करोड़ रुपए।
– हर तालुका में रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल।
– 300 से अधिक अन्नापूर्णा कैंटीन।
– 400 स्ञ्ज बच्चों को विदेश में स्पॉन्सर पढ़ाई।
– ओबीसी जाति के लोगों के लिए सुविधाघर, 7500 करोड़ रुपए का बजट।

Related Articles

Back to top button