Hockey Asia Cup 2022:भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

हॉकी एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 16-0 से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की टीम एशिया कप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत की इस जीत की वजह से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गया है। भारत के लिए आज का मैच बेहद अहम था क्योंकि नॉकआउट मुकाबले में जगह बनाने के लिए उसे जीत जरूरी थी। ऐसे में टीम इंडिया का प्रदर्शन ना सिर्फ शानदार रहा बल्कि दमदार भी रहा। भारत ने इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की है। इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इंडोनेशिया पर दबाव बनाए रखा था।भारत की ओर से पहले ही क्वार्टर में गोल दाग दिया गया था। पहले क्वार्टर में भारत से 3-0 से आगे था जबकि दूसरे में यह बढ़कर 6-0 हो गया था। तीसरे क्वार्टर में स्कोर 10-0 पर था जबकि आखिरी के क्वार्टर में 16-0 तक पहुंच गया था। आज का मैच 2023 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिहाज से भी बहुत बड़ा था। आज के मैच को जीतकर भारत ने 2023 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के अलावा 2023 के वर्ल्ड कप के लिए जापान, कोरिया, मलेशिया की टीम भी क्वालीफाई कर चुकी है। भारत को इस टूर्नामेंट में टॉप 4 में जगह बनाने के लिए बड़ी जीत की आवश्यकता थी। उसे कम से कम 15 गोल से जीत हासिल करनी थी। यह काम असंभव था। लेकिन भारतीय युवा खिलाड़ियों ने इसे संभव कर दिखाया। पहला मैच भारत-पाकिस्तान के बीच ड्रा रहा था जबकि दूसरे मैच में जापान ने भारत को 5-2 से हरा दिया था।

Related Articles

Back to top button