भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स: मुनरो के अर्धशतक पर बैकफुट पर इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले मैच में करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी कर न्यूजीलैंड में अपनी पहली टी-20 जीत हासिल की थी। इससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच निर्णायक बन गया है। वहीं, किवी टीम निश्चित तौर पर वनडे सीरीज में मिली 1-4 की हार से आहत है और अब वह टी-20 सीरीज कर अपने घर में अपनी लाज बचाने की कोशिश करेगी। कीवी टीम की ओर से ब्लेअर टिकनर टी-20 डेब्यू कर रहे हैं।

13:20 IST चौका! ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद मुनरो ने ओवर की समाप्ती चौके के साथ की। 11वें ओवर से आए 14 रन। न्यूजीलैंड 110/1

13:17 IST ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर स्टंपिंग की अपील, अंपायर थर्मड अंपायर के पास गए, लेकिन विलियमसन क्रीज पर थे। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 96/1

13:16 IST छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर मुनरो ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया शानदार छक्का। यह मुनरो की पारी का तीसरा छक्का है।

13:15 IST कुलदीप यादव लेकर आए अगला ओवर, इस ओवर में उनकी नजरें एक और विकेट लेकर दबाव न्यूजीलैंड पर बनाने की होगी।

13:14 IST  क्रुणाल पांड्या का शानदार ओवर, 9वें ओवर से आए 4 रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 87/1

13:13 IST  धोनी की यह टी20 इंटरनेशनल में 34वीं स्टंपिंग थी। धोनी टी20 में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेट कीपर है।

13:12 IST क्रुणाल पांड्या लेकर आए पारी का 9वां ओवर।

13:06 IST कुलदीप की गेंद पर धोनी की जबरदस्त स्टंपिंग, साइफर्ट की गिल्लियां बिखेर कर रख दी

13:02 IST भारत को यहां पर विकेट की सख्त जरुरत है, अब कुलदीप यादव को लाने का समय आ गया है

13:01 IST क्रुणाल पंड्या के ओवर में 2 छक्के और 1 चौके के साथ 20 रन आए

12:56 IST बड़ी हिट मनरो के बल्ले से, ऑन साइड में अच्छे शॉट्स खेलते हैं, 6 रन आएंगे, अगली ही गेंद पर फिर चौका जड़ दिया

12:55 IST पावरप्ले का आखिरी ओवर डालेंगे क्रुणाल पंड्या

Related Articles

Back to top button