कॉमनवेल्थ 2018, हॉकी लाइव: भारत की पाकिस्तान पर 2-1 से बढ़त

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हॉकी इवेंट में आज चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत पाकिस्तान आमने सामने है। भारत ने तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बना रखी है। मैच के पहले क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा। इसके करीब 7 मिनट बाद दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। पूल बी में भारत का यह पहला मैच है। कॉमनवेल्थ गेम्स में इससे पहले भारत-पाकिस्तान दो बार भिड़ चुके हैं। साल 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में जहां जीत पाकिस्तान को मिली थी तो साल 2010 में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। इससे पहले एशिया कप में भी भारत पाकिस्तान को मत दे चुका है। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने  पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए मलेशिया को 4-1 से धो दिया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को वेल्स के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button