राजस्थान में कांग्रेस को झटका, महेंद्रजीत मालवीय बीजेपी में हुए शामिल

Rajasthan News:राजस्थान में कांग्रेस को झटका, महेंद्रजीत मालवीय बीजेपी में हुए शामिल

Rajasthan: चार बार के विधायक और अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दाम थाम लिया है.  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले जब महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा मुख्यालय पहुंचे तब मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए आज देश में विकास का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश विकास की राह पर दौड़ रहे हैं। जो कार्य हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है। मालवीय के भाजपा मुख्यालय पहुंचने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

अयोध्या जाने से रोका था कांग्रेस ने

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। तब मेरा भी वहां जाने का मन था लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेसी नेताओं को अयोध्या जाने से रोक दिया था। इससे मुझे बड़ी ठेस लगी क्योंकि मैं सनातन को मानने वाला व्यक्ति हूं। देवी देवताओं की पूजा करने वाला व्यक्ति हूं।

परिवार में वापस आकर खुश हूं

भाजपा में शामिल होने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि वे तो बचपन से ही भाजपा से प्रभावित थे। भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी के बेनरतले ही वे स्कूल में प्रेसिडेंट बने थे। बाद में कॉलेज के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी एबीवीपी के बेनरतले ही बने थे। पहली बार सरपंच बनकर ने सीधे प्रधान बन गए थे। वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर ही लोकसभा सांसद बने थे। बाद में वे कांग्रेस में चले गए थे। अब वे फिर से अपने परिवार में लौट आए हैं। अब ताउम्र वे भाजपा के साथ रहकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button